झुंझुनू: आबुसर रोड पर दो डंपरों की आमने-सामने हुई टक्कर, लोगों ने किया रास्ता जाम
झुंझुनू शहर से आबुसर जाने वाली रोड पर गुरुवार सुबह 10:00 बजे के आसपास दो डंपरों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई,भिड़ंत के बाद आबुसर और आसपास के क्षेत्र के लोगों ने रास्ता जाम कर दिया जिससे काफी देर तक वाहनों को भी परेशानी हुई,लोगों ने बताया लंबे समय से यहां पर ब्रेकरों की मांग की जा रही है आए दिन यहां पर हादसे होते हैं मगर प्रशासन ईस और कोई ध्यान नहीं दे रहा