झुंझुनू: सूचना केंद्र सभागार में जन्म, मृत्यु व विवाह रजिस्ट्रेशन से संबंधित प्रशिक्षण और जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ
झुंझुनू के सूचना केंद्र सभागार में जिला कलेक्टर रामावतार मीणा और झुंझुनू तहसीलदार महेंद्र मुंड के नेतृत्व में बुधवार शाम 4:00 के आसपास जन्म मृत्यु व विवाह रजिस्ट्रेशन से संबंधित जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिला कलेक्टर ने जन्म मृत्यु की घटनाओं का शत प्रतिशत पंजीयन अनिवार्य बताया और अधिकारियों को इसको लेकर विशेष दिशा निर्देश भी दिए हैं