इकौना: इकौना ईदगाह के पास दद्दू ज्वैलर्स की दुकान में चोरों ने शटर तोड़कर की चोरी, CCTV में कैद हुआ वीडियो, पुलिस जांच में जुटी
इकौना ईदगाह के पास दद्दू ज्वैलर्स की दुकान में रात्रि करीब दो से तीन बजे के बीच चोरों ने दुकान के शटर को तोड़कर दुकान मे चोरी की।वहीं दुकानदार जब सुबह दुकान पहुंचा तो उसे चोरी के बारे में जानकारी हुई। वहीं दुकानदार के अनुसार नकदी और चांदी चोरी हुआ है।जबकि सूचना पर पहुंची पुलिस मामले में जांच पड़ताल में जुटी हुई है। फिलहाल दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी है।