इकौना: इकौना के रानी तालाब पर मनचिंता पूजन करने गई महिला पर सांड ने किया हमला, महिला को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती
मनचिंता पूजन करने गई एक महिला को साड़ ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जबकि साड़ ने महिला को उठाकर पटक भी दिया और सींघ से वार कर दिया जिसमें महिला को गंभीर हालत में इकौना के नीजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां चिकित्सकों ने इलाज के साथ ही हड्डी टूटी बताकर परिजनों को महिला का ऑपरेशन कराने की सलाह दी है।