इकौना: रायपुर बिलेला गांव में तालाब के पास घर से निकले लापता युवक का बरामद हुआ शव, गले में बंधा था दुपट्टा, जांच में जुटी पुलिस
रायपुर बिलेला में बीते मंगलवार एक युवक अपने घर से बाइक से कहीं चला गया। वही रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजन युवक की तलाश करने लगे।वहीं गांव मे तालाब के पास युवक का शव पाया गया। गले में दुपट्टा बँधा था परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।फिलहाल पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। जबकि परिजनों ने मीडिया को आज जानकारी दी है.