इकौना: DM SP ने छठ पर्व के दृष्टिगत कुरबेनी अमृत सरोवर में बने घाट का किया निरीक्षण, सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश
छठ पर्व के दृष्टिगत कुरबेनी अमृत सरोवर में बने घाट पर छठ पूजा के लिए व्रत रखकर 7 और 8 नवंबर को महिलाएं पूजा करेंगी । वहीं डीएम और एसपी ने बीते बुधवार देर शाम घाट का निरीक्षण कर जायजा लिया और सभी व्यवस्थाएं पहले से दुरुस्त रखने का संबंधित को निर्देश दिया। ताकि किसी को कोई समस्या न होने पाए।