इकौना: इकौना बाईपास पर अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, चपेट में आने से गोवंश की हुई मौत, चालक और परिचालक बाल-बाल बचे
इकौना बाईपास पर बीती शुक्रवार रात्रि एक तेज रफ्तार पिकअप अचानक पलट गई। वहीं हादसे में एक गोवंश की मौत हो गई जबकि चालक और परिचालक समेत सभी लोग सुरक्षित हैं। फिलहाल पुलिस ने पिकअप वाहन समेत चालक को हिरासत में ले लिया है।बताया जा रहा की इस स्थान पर त्योहार के चलते लोगों की आवाजाही कम थी जिसके चलते एक बड़ा हादसा टल गया।