राजनांदगांव: सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम कोपेडीह में इलाज के लिए बोलकर ₹8500 की धोखाधड़ी, थाने में रिपोर्ट दर्ज
जिले के सोमनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोपेडीह मे रहने वाले प्रार्थी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई की एक अज्ञात मोबाइल नंबर के धारक द्वारा पेशेंट के इलाज के लिए बोलकर 8500 की धोखाधड़ी की गई है और धोखाधड़ी कर 8500 रूपये प्रार्थी ने आरोपी के मोबाइल में ऑनलाइन माध्यम से भेजे गए,ठगा महसूस होने पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई,पुलिस द्वारा जांच की जा रही हैं।