हसपुरा: मिडिल स्कूल हसपुरा में सेवा निवृत शिक्षक के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ
हसपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित मिडिल स्कूल हसपुरा के परिसर में मंगलवार को सेवा निवृत शिक्षक भागीरथ प्रसाद के सेवानिवृति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।अध्यक्षता हेडमास्टर सह डीडीओ राजेश कुमार ने की। सभी शिक्षकों ने उन्हें सम्मान के साथ विदाई करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा की जहां भी रहे स्वस्थ रहें।