आलमनगर: आलमनगर थाना परिसर में लगा जनता दरबार, अंचलाधिकारी ने ज़मीन संबंधित 5 मामलों का किया निष्पादन
आलमनगर थाना परिसर में विभागीय निर्देश के आलोक में आयोजित जनता दरबार के दौरान अंचल अधिकारी दिव्या कुमारी ने पूरे अंचल क्षेत्र के अलग-अलग जगह से आने वाले कुल सात जमीन संबंधित मामलों की सुनवाई की जिसमें पांच मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया। शेष दो मामले लंबित रह गए जिन्हें अगले जनता दरबार की तारीख सुनवाई के लिए दे दी गई है।