सूरजपुर: सूरजपुर के गोपाल सिंह और योगेश साहू को मिला राज्यपाल शिक्षक पुरस्कार
रायपुर राजभवन में शिक्षक दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में सूरजपुर के रामानुजनगर विकासखंड के शिक्षक गोपाल सिंह एवं योगेश कुमार साहू को राज्यपाल रमेन डेका ने राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया। गोपाल सिंह को विज्ञान शिक्षा, नवाचार, तकनीक आधारित शिक्षण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान मिला।