भोरे: कल्याणपुर से जनसुराज कार्यकर्ता प्रीति किन्नर पटना के धरने में हुईं शामिल, उठाई आवाज
भोरे विधानसभा क्षेत्र से जनसुराज की जुझारू कार्यकर्ता प्रीति किन्नर अपने काफिले के साथ प्रशांत किशोर के धरना प्रदर्शन में शामिल होने पटना के लिए रवाना हो गई। जहां बुधवार कि दोपहर एक बजे वहां पहुंचकर पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के साथ धरना प्रदर्शन में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद की। सरकार के भ्रष्टाचार तंत्र पर जमकर हमला बोला।