बलरामपुर: ब्लॉक सभागार में उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था की बैठक हुई, पेंशनरों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा
उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था, जनपद शाखा बलरामपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को बलरामपुर ब्लॉक सभागार में सम्पन्न हुई। यह बैठक मुख्य रूप से पेंशनरों की समस्याओं, उनके अधिकारों, सुविधाओं और उनके हित में उठाए जाने वाले कदमों पर केंद्रित रही। बैठक का संचालन संस्था के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।