#सेवा_संकल्प_अभियान
🔸सेवा की कहानी
🔸शिक्षा के साथ संगीत में भी बढ़ रही रुचि
🔸 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नूतन इंदिरा नगर उज्जैन की छात्रा शिवांशी ने बताया कि उनके विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों को संगीत का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। राज्य शासन की ओर से विद्यालय में तबला, बांसुरी सहित विभिन्न वाद्य यंत्र उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों की संगीत के प्रति रुचि बढ़ रही है।
🔸शिवांशी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा विद्यार्थियों को केवल औपचारिक शिक्षा तक सीमित नहीं रखा जा रहा, बल्कि उन्हें सांस्कृतिक और रचनात्मक रूप से भी सशक्त बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। संगीत सीखने से विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखरने का अवसर मिल रहा है। शिवांशी ने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
Department of Higher Education, Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh