☑️कहानी बदलाव की
☑️प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से पूजा रजक को मिला आर्थिक संबल
☑️प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जरूरतमंद गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। योजना के माध्यम से महिलाओं को गर्भावस्था एवं बच्चे के जन्म के बाद बेहतर देखभाल के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
इसी योजना का लाभ मानपुर विकासखंड के ग्राम खलौंध निवासी पूजा रजक को भी मिला। पूजा रजक ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीता तिवारी द्वारा उन्हें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी दी गई तथा योजना का फार्म भरवाया गया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद दूसरी बालिका के जन्म पर उन्हें योजना के तहत 6 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई।
पूजा ने बताया कि शासन से मिली यह राशि उनके लिए काफी उपयोगी साबित हुई। प्राप्त आर्थिक सहायता का उपयोग उन्होंने अपनी बच्ची की देखभाल पोषण एवं आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में किया