#सेवा_संकल्प_अभियान
सेवा की कहानी
🔸मध्याह्न भोजन योजना से विद्यार्थियों को मिला सहारा
▶️झारडा उ.मा.वि की छात्रा शिवानी ने मध्याह्न भोजन योजना के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। शिवानी ने बताया कि उसके माता-पिता काम पर जाते हैं, जिसके कारण कई बार वे बच्चों के लिए टिफिन तैयार नहीं कर पाते। ऐसे में स्कूल में मिलने वाला मध्याह्न भोजन उनके लिए काफी सहायक साबित हो रहा है।
▶️शिवानी ने कहा कि स्कूल में नियमित रूप से भोजन मिलने से उसे और अन्य विद्यार्थियों को सुविधा मिलती है। इससे बच्चों को पढ़ाई के दौरान भोजन की चिंता नहीं रहती और वे मन लगाकर पढ़ाई कर पाते हैं। उसने कहा कि मध्याह्न भोजन योजना जरूरतमंद परिवारों के बच्चों के लिए उपयोगी सहारा बन रही है।
CM Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav