➡️ आपदा मित्र प्रशिक्षण के छटवे दिवस कोसमी डेम में तैराकी का दिया प्रशिक्षण
मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग एवं मध्यप्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार होमगार्ड लाइन सोनाघाटी कैंप में आपदा मित्र योजना के अंतर्गत 23 से 29 अक्टूबर तक सात दिवसीय द्वितीय सत्र का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के छटवे दिवस 28 अक्टूबर को बचाव एवं राहत कार्यों की जानकारी दी गई।
छटवे दिवस में कंपनी कमांडर श्री जेएल कोठारी द्वारा बोट, ओबीएम, लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय, वोट में बैठने वाले लोगों की संख्या बेसिक जानकारी दी गई। साथ ही कंपनी कमांडर सुनीता पंद्रे ने बोट हैंडलिंग अभ्यास, मूविंग लिफ्टिंग अभ्यास की जानकारी तथा नर्सिंग आफिसर श्री हरिराम वाघमारे द्वारा सीपीआर, प्रथमोपचार, स्नेक वाइड, डॉग बाइड, जलने पर प्रमौपचार, जानवरों के काटने पर रैबीज के बारे में बताया गया। इसके बाद कोसमी डेम में तैराकी का प्रशिक्षण दिया गया।
Jansampark Madhya Pradesh
Home Department of Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
Betul, Madhya Pradesh | Oct 28, 2026