➡️ मुख्यमंत्री डॉ.यादव के 31 अक्टूबर को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की बैठक आयोजित
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य 31 अक्टूबर को बैतूल के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई
बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके, आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उईके, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पवार, जिला सलाहकार समिति के सदस्य श्री सुधाकर पवार सहित कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गणेश जायसवाल, डीएफओ श्री नवीन गर्ग, श्री अरिहंत कोचर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपूसे उपस्थित रहे।
बैठक में कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के हेलीपैड पर आगमन, विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों पर केंद्रित प्रदर्शनियों के अवलोकन तथा मुख्य मंच पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। इसके साथ ही तेंदूपत्ता संग्राहकों को हितलाभ वितरण, विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा की गई।
केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उईके ने कहा कि कार्यक्रम का गरिमापूर्ण एवं सफल आयोजन सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण की जाएं। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुरूप व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने तथा संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
Betul, Madhya Pradesh | Oct 30, 2026