झांसी: झांसी के बड़े बाजार, गांधीघर का टापरा समेत अन्य स्थानों पर नगर निगम की कार्रवाई, अवैध अतिक्रमण हटाया गया
Jhansi, Jhansi | Nov 15, 2025 झांसी में नगर निगम ने बड़ा बाजार स्थित गांधीघर का टापरा, और मानिक चौक समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सड़क किनारे और नाली पर किए गए अवैध कब्ज़ों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया गया। इस दौरान 3 फुट से अधिक निकले छज्जों पर भी सख्ती दिखाई गई।