झांसी: उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने सदर तहसील में प्रदर्शन किया, 8 सूत्रीय मांगों पर ज़ोर देते हुए उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Jhansi, Jhansi | Nov 15, 2025 उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर शनिवार को झाँसी सदर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। लेखपालों ने एकजुट होकर उप जिलाधिकारी को अपनी 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारी लेखपालों की मुख्य मांगों में स्टेशनरी भत्ता को 100 से बढ़ाकर 1000 करना और विशेष वेतन भत्ता को 100 से बढ़ाकर 2500 प्रति माह करना शामिल है।