झांसी: भगवन्तपुर में नगर निगम का एक्शन, नगर निगम की जमीन पर किया गया अवैध निर्माण जेसीबी से ध्वस्त
Jhansi, Jhansi | Nov 15, 2025 झाँसी नगर निगम ने भगवन्तपुर क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 8 बजे बड़ी कार्रवाई करते हुए अपनी ज़मीन पर किए गए अवैध पक्के निर्माण को ध्वस्त कर दिया। नगर निगम के अतिक्रमण दस्ता टीम ने बुलडोजर का इस्तेमाल कर अतिक्रमण हटाया और सरकारी ज़मीन को कब्ज़ामुक्त कराया। यह कार्रवाई अतिक्रमणकारियों के खिलाफ़ सख्त संदेश देती है।