करनाल: मोहिद्दीन पुर में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी
Karnal, Karnal | Sep 23, 2024 मोहिद्दीन पुर में केमिकल की फैक्ट्री में अचानक आग लग गई जिसकी सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया मौके पर फैक्ट्री के मालिक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आगजनी में किसी की जान को नुकसान नहीं हुआ है जबकि माल का नुकसान ज्यादा हुआ है फिलहाल फायर ब्रिगेड की गाड़ी आज पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।