खरसिया: साइबर ठगों ने रिटायर्ड शिक्षक को आतंकवादी मामले में फंसाने की दी धमकी, जागरूकता के चलते ठगी का प्रयास नाकाम
साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस लगातार लोगों को साइबर ठगी के नए तरीकों से जागरूक कर रही है। फर्जी अधिकारी बनकर धमकाने वाले साइबर ठगों से सतर्क रहने और ठगी की आशंका होने पर तत्काल पुलिस या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना देने की अपील की गई है।