ढीमरखेड़ा: भैंसवाही: बारिश में सड़क और संघर्ष के बीच पुलिस ने 8 साल के मासूम की जान बचाई
ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम भैंसवाही से एक दिल दहला देने वाली, लेकिन राहत भरी खबर सामने आई है। यहां एक 8 वर्षीय मासूम को जहरीले सांप ने डस लिया, जिसके बाद पूरे परिवार में हड़कंप मच गया। मासूम नमन लोनी, पिता अजय लोनी का बेटा, घर के बाहर प्रसाधन के लिए गया था, तभी अचानक सांप ने उसके पैर में काट लिया। घटना के बाद बच्चे की हालत तेजी से बिगड़ने लगी।