स्लीमनाबाद: गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल, बिजली बिल में बढ़ोतरी की समस्याओं से निपटने स्लीमनाबाद ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
बढ़ती महंगाई से परेशान आम जनता की समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस स्लीमनाबाद ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन तहसीलदार आकाशदीप नामदेव को दिया गया। ज्ञापन में गैस सिलेंडर की किल्लत, लंबी लाइनों से राहत के लिए डोर-टू-डोर सप्लाई, पेट्रोल-डीजल और बिजली बिल में बढ़ोतरी, किसानों को ओलावृष्टि मुआवजा और सरकारी राशन समय पर देने जैसी प्रमुख मांगें उठाई गईं।