दमोह: सागर लोकायुक्त की टीम ने अभाना हल्का पटवारी को ₹20,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया
Damoh, Damoh | Jan 8, 2025 दमोह आज बुधवार दोपहर 2 बजे सागर लोकयुक्त पुलिस को अभाना हल्का पटवारी गीतेश दुबे को आवेदक अभाना तहसील दमोह निवासी आवेदक रामसखी पटेल से पैतृक मकान का रास्ता खुलवाने के एवज में 20 हजार रुपयों की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। जहां सागर लोकायुक्त ट्रैप कर्ता अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक मंजू सिंह ने टीम के साथ कार्यवाही की।