आहोर: आहोर के बाकली बांध की भराव क्षमता को लेकर प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
Ahore, Jalor | Jul 30, 2025 आहोर के बाकली बांध भराव क्षमता तक पहुंच गया है जिसको लेकर प्रशासन ने बुधवार को चेतावनी जारी की। अधिशासी अभियंता सुरेश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि यह बांध क्षमता तक भर चुका है, बुधवार तक पानी की आवक भी जारी है,लगभग यह गुरुवार तक ओवरफ्लो हो सकता है, जिसको लेकर आवासीय क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है।