भीलवाड़ा: राजेंद्र मार्ग विद्यालय में शंख ध्वनि के साथ गूंजा स्वदेशी का संदेश, 'मैं भी स्वदेशी का समर्थक' अभियान का भव्य शुभारंभ
भीलवाड़ा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में स्वदेशी जागरण मंच की ओर से संचालित स्वावलंबी अभियान 'मैं भी स्वदेशी का समर्थक' का भव्य शंखनाद शंख ध्वनि के साथ किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह गहलोत ने मंच के सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं अतिथियों का पारंपरिक रूप से उपरना ओढ़ाकर भावभीना स्वागत व अभिनंदन किया