पीरो: पीरो में चोरों का तांडव, राम-जानकी मंदिर से एक करोड़ की अष्टधातु मूर्ति चोरी, पुलिस नाकाम
Piro, Bhojpur | Jul 12, 2026 पीरो थाना क्षेत्र के पिटरों गांव उत्तर पट्टी स्थित श्री राम-जानकी मंदिर में शनिवार की देर रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए अष्टधातु की बेशकीमती मूर्ति चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि चोरी हुई मूर्ति की कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।