गोविंदगढ़: रामगढ़ में शिक्षकों ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन, एसडीएम कार्यालय के बाहर
राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ने शुक्रवार को दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री के नाम सात सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम सुभाष यादव को ज्ञापन सौंपा।संघ ने चेतावनी दी कि यदि लंबे समय से लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो प्रदेशभर के तृतीय श्रेणी शिक्षक आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।