निर्माणाधीन भीमबली-गरुड़चट्टी-केदारनाथ पैदल मार्ग पर अब तीर्थयात्रियों और आमजन का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने सुरक्षा कारणों से यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन के अनुसार मार्ग पर निर्माण कार्य जारी है और लगातार पत्थर गिरने, भूस्खलन व अन्य प्राकृतिक जोखिम बने हुए हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। स्थानीय व्यापारियों व टेंट संचालकों ने भी मार्ग पर प्रतिबंध की मांग की थी। प्रशासन ने बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए हैं तथा यात्रियों से केवल अधिकृत व सुरक्षित मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।