नर्मदापुरम: साकेत नगर कार्यालय में विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं
साकेत नगर स्थित कार्यालय में विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा ने नागरिकों से आत्मीय भेंट की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को गंभीरता से सुना। विधायक ने नागरिकों द्वारा रखे गए विभिन्न विषयों पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।