नबीनगर: ढकपहरी गांव में सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर अफीम की फसल को किया नष्ट
मदनपुर थाना क्षेत्र के दक्षिणी उमगा पंचायत के ढकपहरी गांव के जंगल क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर करीब 7 एकड़ में लगाई गई अफीम की फसल को नष्ट कर दिया है. जानकारी औरंगाबाद एएसपी अभियान देवेश मिश्रा ने रविवार की शाम 5:00 बजे दी है. बताया गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई है. एसटीएफ, मदनपुर थाना की पुलिस और वन विभाग के द्वारा यह कार्रवाई की गई है.