नबीनगर: तोल गांव से पुलिस ने फरार चल रहे एक कुर्की वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
नबीनगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के तोल गांव से फरार चल रहे एक कुर्की वारंटी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है. गिरफ्तार कुर्की वारंटी उसी गांव निवासी धनंजय सिंह है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने मंगलवार की शाम 4 बजे बताया कि उक्त व्यक्ति पर कोर्ट द्वारा कुर्की वारंट निर्गत था. जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.