नबीनगर: धुंधुआ गांव के सूर्य मंदिर परिसर में दो दिवसीय धुंधुआ महोत्सव को लेकर आयोजित हुई बैठक
नबीनगर प्रखंड के धुंधुआ गांव के सूर्य मंदिर परिसर में धुंधुआ महोत्सव को लेकर रविवार की दोपहर 3:00 बजे बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने की. बैठक में धुंधुआ महोत्सव 2 फरवरी से दो दिवसीय मनाने का निर्णय लिया गया. इस दौरान जगदीश चौधरी, पूर्व मुखिया ललन मेहता सहित अन्य लोग मौजूद थे.