बांधवगढ़: रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहनों को दिया उपहार, 39वीं किश्त के साथ ₹250 की शगुन राशि खातों में अंतरित
रक्षाबंधन पर्व से पहले प्रदेश की लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा उपहार दिया है। मैहर में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना की 39वीं किश्त के रूप में 1500 रुपए की नियमित राशि के साथ 250 रुपए की रक्षाबंधन शगुन राशि बहनों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की।ढाई करोड़ रु. उमरिया मे भेजा गया है।