फर्रुखाबाद: ट्रैक्टर की टक्कर से कक्षा 7 की छात्रा की हुई मौत, सहेलियों के साथ चारा लेने गई थी, वापस लौटते समय हुआ हादसा
फर्रुखाबाद जनपद के गांव रोशनाबाद व मुरैठी के बीच लकड़ी लाद कर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से किशोरी की मौत हो गई। ट्रॉली पर लदे लकड़ी के बोटे सड़क पर गिर पड़े। चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। हादसे की वजह से सड़क पर कुछ देर जाम की स्थिति बनी रही। शमशाबाद नगर पंचायत के मोहल्ला मुबारकपुर निवासी मलखान सिंह की 14 वर्षीय पुत्री निमती कक्षा 7 की छात्रा थी। वह अपनी