दरभंगा: गांधी जयंती पर दरभंगा टावर पर पत्रकारों ने राष्ट्रीय मांग दिवस पर अपने हक की आवाज बुलंद की
महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन (IJU) एवं बिहार वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन (BWJU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर राष्ट्रीय मांग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय आह्वान के तहत महामहिम राष्ट्रपति से आग्रह किया गया कि पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न मांगों को सरकार के समक्ष रखें। यूनियन के अध्यक्ष ने शुक्रवार को दोपहर 3 बजे जानकारी दी।