गिधौर: गिद्धौर बाजार में रोजाना जाम से लोग परेशान, शादी के सीजन में बढ़ी मुश्किलें
Gidhaur, Jamui | Apr 27, 2026 गिद्धौर बाजार में प्रतिदिन लगने वाले जाम से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर शादी के सीजन में स्थिति और भी गंभीर हो गई है। सोमवार को भी 6 बजे बाजार में लंबा जाम लग गया, जिससे शादी के शुभ लग्न में शामिल होने जा रहे लोगों को काफी दिक्कतें हुईं। कई वाहन काफी देर तक फंसे रहे और लोगों को पैदल ही रास्ता तय करना पड़ा।