कौंच: दिल्ली में महिला पत्रकारों से कथित मारपीट और अभद्रता पर कोंच में पत्रकारों में आक्रोश, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Konch, Jalaun | Sep 9, 2026 दिल्ली में महिला पत्रकार शाहीन खान और नफीसा खान के साथ पुलिस द्वारा कथित मारपीट व अभद्रता के मामले को लेकर कोंच के पत्रकारों में आक्रोश है। बुधवार दोपहर 1 बजे डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब तहसील इकाई कोंच ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की हैं।