जनसुनवाई की शिकायत पर ओदरा पचलाई पहुंची जांच टीम, विकास कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण
हरदोई सुरसा विकासखंड की ग्राम पंचायत ओदरा पचलाई में ग्राम पंचायत स्तर पर कराए गए विकास कार्यों की जांच के लिए जिले से गठित टीम ने गुरुवार को मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने गांव में कराए गए विभिन्न कार्यों की स्थिति को मौके पर जाकर देखा और संबंधित अभिलेखों एवं कार्यों की जानकारी ली।
बताया गया कि ग्राम पंचायत के कन्हैय पुरवा निवासी जगपाल और रामनरेश ने जनसुनवाई के माध्यम से ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला स्तर से जांच टीम गठित की गई, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर शिकायत से संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया।
जांच के दौरान टीम ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से भी जानकारी ली। अब जांच टीम की रिपोर्ट के बाद ही शिकायत में लगाए गए आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। ग्रामीणों की निगाहें जांच रिपोर्ट और उसके आधार पर होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।
Hardoi, Hardoi | Oct 1, 2026