सिमडेगा: तामड़ा शिव मंदिर प्रांगण में गणेश प्रतिमा स्थापित कर शुरू हुआ तीन दिवसीय गणेश महोत्सव
सिमडेगा सदर प्रखंड अंतर्गत तामड़ा स्थित शिव मंदिर प्रांगण में सोमवार को 10:00 बजे गणेश प्रतिमा स्थापित कर तीन दिवसीय गणेश महोत्सव की शुरुआत हुई। पुजारी जितेंद्र पुरी के द्वारा विधिवत पूजा कराई जबकि अजमान के रूप में अमन मिश्रा अनुराग केसरी सहित कई लोग रहे। बताया गया की 16 सितंबर को भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी।