पूर्वी टुंडी: पूर्वी टुंडी प्रखंड के मैरानवाटांड़ पंचायत सचिवालय में जन शिकायत समाधान शिविर का आयोजन किया गया
पुलिस विभाग के विशेष अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम जन शिकायत समाधान शिविर का आयोजन बुधवार शाम करीब 4 बजे पूर्वी टुंडी प्रखंड के मैरानवाटांड़ पंचायत सचिवालय में किया गया। शिविर में सबसे अधिक भूमि विवाद से जुड़े मामले आये। भूमि विवाद से सम्बंधित मामलों के अलावा मात्र कुछ ही मामले पीएम आवास से सम्बंधित थे। शिकायतकर्ताओं से सम्बंधित मामलों के निष्पादन के लिए...