पूर्वी टुंडी: पूर्वी टुंडी के रामपुर में निकला भव्य रामनवमी जुलूस, अखाड़ा दलों के करतब ने मोहा मन
रामनवमी के पावन अवसर पर पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत में रविवार शाम करीब 6:00 बजे भव्यता के साथ महावीरी झंडा जुलूस निकाला गया। रामपुर क्षेत्र का वातावरण "जय श्रीराम" के जयघोष और गाजे-बाजे की धुन से गुंजायमान हो उठा। विभिन्न अखाड़ा दलों ने एकजुट होकर जुलूस निकालते हुए सुंदरपहाड़ी स्थित शिव मंदिर तक पहुंचकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।..