मेजरगंज: मेजरगंज में पाइप कटने से नल-जल योजना ठप, खैरवा के लोगों को पानी न मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश
मेजरगंज प्रखंड के खैरवा गांव में नल-जल योजना का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है। बताया जा रहा है कि नल-जल योजना की पाइप जगह-जगह से कट जाने के कारण घरों तक पानी की आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है।