कोंडागांव: कोंडागांव में स्वच्छता ही सेवा अभियान का आज 12वां दिन, नगर में रैली निकालकर दिया गया स्वच्छता का संदेश
कोंडागांव जिले में नगर पालिका परिषद एवं अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अंतर्गत आज शनिवार की सुबह 8 बजे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता पखवाड़े के 12वें दिन पूर्व सैनिकों के द्वारा संचालित निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण के ट्रेनी बच्चों ने विकास नगर स्टेडियम में मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता का महत्वपूर्ण संदेश दिया।इस कार्यक्रम मे 500 लोग उपस्थित रहे।