श्योपुर: अंधेरे में डूबे सलापुरा के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, श्योपुर-पाली हाइवे पर लगाया जाम, पुलिस से भी हुई बहस
श्योपुर। शहर के श्योपुर-पाली हाइवे पर शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे से 12 बजे तक सलापुरा के ग्रामीणों ने पिछले 15 दिनों से अंधेरे में डूबे रहने के चलते गुस्सा फूट पड़ा। बार-बार शिकायत के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल न होने से नाराज ग्रामीणों ने श्योपुर-पाली हाईवे पर नहर के पास चक्काजाम कर दिया।