श्योपुर: पच्चीपुरा में धरती आभा अभियान शिविर आयोजित, विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया
श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार विभिन्न योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से धरती आभा अभियान अंतर्गत गुरूवार को जिले के श्योपुर विकासखंड के ग्राम पच्चीपुरा में शिविर का आयोजन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे किया गया। इस मौके पर कई हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया।