श्योपुर: नाट्य मंचन से बताए नशे के दुष्परिणाम, जिला जेल व नगर पालिका में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस
श्योपुर। अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला चिकित्सालय, नगरपालिका, जिला जेल श्योपुर सहित अन्य स्थानों पर गुरूवार को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किये गये।