श्योपुर: बाल संरक्षण हेतु समन्वय से कार्य करें कलेक्टर, बाल गृह का प्रस्ताव भेजने के निर्देश, बाल कल्याण समिति की बैठक आयोजित
श्योपुर। कलेक्टे्रट सभाकक्ष में गुरूवार को दोपहर 3 बजे बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक लेते हुए कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कहा कि बाल संरक्षण के लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय से कार्य करें तथा बच्चों के अधिकारो का संरक्षण करते हुए जरूरतमंद बच्चों को मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत लाभ दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायें।